DESH KI AAWAJ

प्रजापति समाज के 84 गावों की बैठक सम्यन्न, लिए समाज सुधार के कई प्रस्ताव

प्रजापति समाज के 84 गावों की बैठक सम्यन्न, लिए समाज सुधार के कई प्रस्ताव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र लोहरवाड़ा के निकट वीर तेजाजी बासक बाबा धाम रामपुरा में श्री यादें मंदिर प्रांगण में गादीपति रतन लाल महाराज के सानिध्य में प्रजापति समाज के 84 गावों की बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें समाज सुधार के कई प्रस्ताव लिए गए।
प्रजापत समाज के बहु प्रतिष्ठित 84 गावों के अध्यक्ष बीजाराम प्रजापत, श्री यादें मंदिर अध्यक्ष गोपाल मारवाड़ा व नसीराबाद मंदिर के कोषाध्यक्ष दीपक प्रजापत ने बताया की गुरुवार को समाज की बैठक में बच्चों को विशेषतया बेटियों को अनिवार्य शिक्षा, बालविवाह व मदिरा निषेद्ध तथा समाज सुधार में तन मन धन सहयोग करने पर विचार किया गया।
साथ ही लोकतंत्र के पर्व पर सबको वोट देने पर भी प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर प्रजापत समाज के आस पास के सभी 84 गावों के समाज बन्धु उपस्थित थे।

admin
Author: admin