मेधवाल समाज ने समस्याएं रखी,समाधान की मांग
मेधवाल समाज ने समस्याएं रखी
पंडित पवन भारद्वाज मुंडावर
============================ ========
मुंडावर उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटुडी के गांव चिरुणी में विधायक प्रतिनिधि अमित चौधरी को मेघवाल समाज ने अपनी जनसमस्याए रखी । मेधवाल समाज ने विकास कार्यों को लेकर कहा सामुदायिक भवन , पानी, सड़क आदि की परेशानियां है । इस पर सरपंच प्रतिनिधि मूलचंद शर्मा ने विधायक प्रतिनिधि अमित चौधरी को अवगत करवाया । चौधरी ने मेधवाल समाज को भरोसा जताया कि आपके समाज के लिए सामुदायिक भवन जल्दी से जल्दी बनवाने के लिए आश्वासन दिया । इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मूलचंद सुरेंद्र शर्मा , ग्राम विकास अधिकारी राकेश यादव, रामकरण सूठवाल, शीशराम गुर्जर , सुखराम हरिजन , जंगली, मनोहर , मूलचंद , साधुराम , दुर्गाराम, समाजसेवी सुवा राम मीणा , शत्रुघन चौधरी ,राजू सैन सहित ग्रामवासी मौजूद रहे ।


