DESH KI AAWAJ

वैष्णव समाज के पुष्कर व केकडी मे सामुहिक विवाह सम्मेलन सोमवार को

वैष्णव समाज के पुष्कर व केकडी मे सामुहिक विवाह सम्मेलन सोमवार को

केकडी मे 22 जोडे वही पुष्कर मे 11 जोडे बन्धेगे परिणय सुत्र मे

मुकेश वैष्णव /दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले मे कल सोमवार को पुष्कर मे 11 जोडे वही केकडी मे 22 जोडे विवाह सूत्र मे बन्धेगे । विवाह सम्मेलन की दोनो समितियों द्बारा पूर्ण तैयारियां की जा चुकी है । पुष्कर मे अखिल भारतीय वैष्णव धर्मशाला मे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । वही केकडी मे वैष्णव छात्रावास मे यह कार्यक्रम आयोजित होगा । समारोह स्थल पर अतिथियों व बरातो मे वर व वधु परिवारों का आना शुरू हो चुका है । सुबह सभी वर वधुओं की निकासी कराने के बाद समारोह स्थल पर तोरण की रस्म अदा की जायेगी । उसके पश्चात वरमाला कार्यक्रम होगा । फिर सभी वर वधुओं का पाणिग्रहण संस्कार कार्यक्रम स्थल पर किया जायेगा । कार्यक्रम मे दूर दूर से समाज बन्धु पधार रहे । समितियों द्बारा आगन्तुकों हेतू रहने व ठहृरने हेतू सभी व्यवस्थाएं परिपूर्ण कर दी गई । समारोह स्थल पर देर रात तक जोडो का आना जारी रहेगा ।

admin
Author: admin