वैष्णव छात्रावास केकडी में मारुतिनंदन पाटोत्सव का 12 जून सोमवार को होगा आयोजन
वैष्णव छात्रावास केकडी में मारुतिनंदन पाटोत्सव का 12 जून सोमवार को होगा आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । वैष्णव वैरागी महासभा विकास समिति केकडी के तत्वावधान में वैष्णव वैरागी चतुर्थ सम्प़दाय शैक्षणिक संस्थान छात्रावास केकडी में मारुति नंदन जी का पाटोत्सव हर्ष व उल्लास से मनाया जाएगा । आयोजित इस कार्यक्रम मे वैष्णव समाज की प्रतिभाओ को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के अनुसार जिन्होंने भी किसी भी बोर्ड में 80/ प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक है…अथवा किसी ने किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट स्थान प़ाप्त किया हो।
इस उपलक्ष मे 11 जून रविवार को ऑडिट कार्य, सुंदरकांड, जागरण का आयोजन व सोमवार 12 जून को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कोषाध्यक्ष ब्रजकिशोर वैष्णव ने बताया कि कक्षा 8वीं , 10वीं ,12वीं , ग्रेजुएशन, राजकीय सेवा में चयनित विशिष्ट योगदान व नवीन ट्रस्टीयो का भी सम्मान किया जाएगा।
वहीं सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। संगठन मंत्री परमेश्वर अरणीया ने बताया की इस अवसर पर आमसभा के साथ समाज उत्थान पर विचार मंथन के साथ समिति का आय-व्यय भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर
मारुति नंदन के जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंग की जानकारी दी जायेगी व मंगल आरती होगी।
अध्यक्ष सीताराम वैष्णव ने बताया की पाटोत्सव को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । कार्यक्रम के पश्चात शाम को महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।


