देरांठू मे बाथरूम मे मृत मिली विवाहिता, तान की बीमारी से ग्रस्त थी महिला
*देरांठू मे बाथरूम मे मृत मिली विवाहिता, *तान की बीमारी से ग्रस्त थी महिला*
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू मे सोमवार को सुबह बाथरूम मे नहाने गई अचेतावस्था मे मिली महिला की मौत हो गई । सदर थाना पुलिस के अनुसार देरांठू निवासी महावीर लखारा ने दर्ज कराई रिपोर्ट मे बताया कि उसका पुत्र निर्मल लखारा अजमेर जैल मे बंद है । उसकी पत्नी मीना (26) वर्ष सुबह नाहने बाथरूम मे गई थी । काफी देर तक बहार नही आने पर शक हुआ , क्योंकि उसे तान की बीमारी थी । इस पर उसकी पत्नी अमरी देवी ने बाथरूम मे जाकर देखा तो वह अचेतावस्था मे बाथरूम मे पडी मिली । तत्काल उसे परिजनों व पडोसियों की मदद से नसीराबाद चिकित्सालय मे पहुचाया । जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया ।

