लोहरवाड़ा मे लम्पी वायरस से ग्रसित गायों के लिए कोरन टाइन के लिए जगह चिन्हित की
लोहरवाड़ा मे लम्पी वायरस से ग्रसित गायों के लिए कोरन टाइन के लिए जगह चिन्हित की
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम लोहरवाडा में लम्पी वायरस से ग्रसित गायों के लिए कोरन टाइन करने के लिए नसीराबाद तहसीलदार हितेश चौधरी ने राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ग्राम वासियों से वार्ता कर गायों को वायरस तथा रोकथाम के लिए जगह चिन्हित कर जेसीबी के माध्यम से ग्रसित गायों के लिए बाडा बनाने का कार्य प्रारंभ करवाया । वही इस मौके पर तहसीलदार हितेश चौधरी ने ई मित्र संचालकों वह ग्राम वासियों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में ज्यादा से ज्यादा किसानों को अपना नाम ई मित्र पर जाकर सत्यापन करवाने का आग्रह किया । इस मौके पर गिरदावर अशोक मीणा,हल्का पटवारी विमल शर्मा , सरपंच प्रतिनिधि हगामी लाल माली , जन समाज सेवा के प्रदेश अध्यक्ष जीवराज जाट , पंचायत सहायक सचिव रतन लाल राव , पशु विभाग से पंकज झारोटियां , कंपाउंडर इंद्रपाल भीचर , जीपीएस संरक्षक पूरणमल उदय , ई मित्र संचालक बाबूलाल माली , शेरू नाथ योगी , जितेंद्र उदय , दिनेश उदय , सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे ।


