ब्राह्मण समाज की बैठक में लिए कई अहम निर्णय समाज की एक जुटता पर दिया जोर
ब्राह्मण समाज की बैठक में लिए कई अहम निर्णय समाज की एक जुटता पर दिया जोर
समाज की प्रतिभाओं की तराशने की बताई जरूरत (पण्डित बीरू शर्मा)
दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज
मुंडावर उपखण्ड के सोडावास के निकट जसाई गांव स्थित सरपंच पंडित वीरू शर्मा के कार्यालय में आयोजित सभा रविवार को पंडित धनराज शर्मा की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया ।
सभा में पंडित पूर्ण जोशी ने कहा कि समाज हर व्यक्ति के लिए सर्वोपरि होता है । समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चर्चा की गई एवं समाज को एकजुट होने का संदेश दिया गया ।
इस अवसर पर जसाई सरपंच वीरू शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाना हमारा सामूहिक दायित्व है । शिक्षा की ओर तेजी से आगे बढ़ना एवं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उन्हें मुख्य मुकान तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य होना चाहिए ।
पंडित वीरू शर्मा ने कहा कि विप्र समाज में हीरे की कमी नहीं है कहावत है दिया तले अंधेरा
इस बीच सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट रमेश चंद शर्मा माजरी खोला ने कहा कि हमें आज हमारे समाज में उभरते सितारों नवयुवक भाइयों को आगे बढ़ने की भरपूर मदद करनी चाहिए यह मेरी समाज से अपील है
इस कार्यक्रम में देवेन्द्र शर्मा ऐडवोकेट माजरी खोला कैलाश शर्मा सरपंच करनिकोट, आकाश मिश्रा युवा ब्राह्मण समाज अलवर डॉ विनोद शर्मा अलवर शिवचरण शर्मा अलवर पंडित बनारसी लाल शर्मा धर्मपाल शर्मा राजू पंडित प्रवीण शर्मा अभिषेक कौशिक अनिल शर्मा सरपंच माजरीखोला, मेहरचंद सरपंच गादुवास, मूलचंद शर्मा सरपंच चिरुनी, ब्रजमोहन शर्मा, अनिल शर्मा समाजसेवी सोडावास,अरुण तिवाड़ी चिरुनी, एडवोकेटअनिल शर्मा बिजवाड़ चौहान, धीरज शर्मा गुरुजी एंपोरियम , एडवोकेट अनिल जोशी जगदंबा साड़ी सेंटर सोडावास पूर्ण जोशी, गिरीश शर्मा उपसरपंच अध्यक्ष पप्पू शर्मा, सोडवास भागीरथ शर्मा, यादवेंद्र उपाध्याय, कैलाश शर्मा नांगल उदीया , धुर्वे गोड़ , अवधेश भारद्वाज इस दौरान विप्र समाज में दौड़ी खुशी की लहर वीरू सरपंच के भतीजे ओम शर्मा का केक काटकर जन्मदिन मनाया समस्त विप्र समाज ने बच्चे को दिया आशीर्वाद समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे


