DESH KI AAWAJ

‘मंत्रों में उर्जा है, तंत्र काल्पनिक है मंत्र के माध्यम से सत्य तक पहुंचते हैं’ सुधासागर जी

‘मंत्रों में उर्जा है, तंत्र काल्पनिक है मंत्र के माध्यम से सत्य तक पहुंचते हैं’ सुधसागर जी

खानपुर।
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी खानपुर मे मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज ने कहा कि असत्य बड़ा हो गया जबकि वह है ही नहीं ओर जो नहीं है उससे डर लगने लगा। असत्य एक बहुत बड़ी कल्पना है तांत्रिक क्रिया अर्थात तंत्र एक काल्पनिक क्रिया है। मंत्र में उर्जा है, सत्य है। मंत्र के माध्यम से सत्य तक पहुंचा जा सकता है, तंत्र विद्या से व्यक्ति भयभीत होता है। तंत्र से बचना चाहिए ओर मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। तंत्र असत्य ही है, हम उससे अधिक डरते है। दुनिया में सबसे अधिक साम्राज्य असत्य का है। असत्य कल्पना है, मनुष्य की शक्तियों को तंत्र विद्या उद्घाटित नहीं होने देती, इसे समझ लिया तो बड़ी शक्ति को प्राप्त करेगें। उन्होंने कहा कि व्यक्ति छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भगवान से प्रार्थना करता है। वह अपनी शक्ति को नहीं पहचानता, असली ज्ञानी वह है जो विवेकी है। श्रावक को अपने विचार व रास्ता सही रखना चाहिए, विचार रास्ता ठीक होगा तो असफल हो ही नही सकते। भगवान का निवास चित में होता है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी

admin
Author: admin