धार्मिक एवम आध्यात्मिक आयोजनों के साथ साथ प्रभुका स्मरण करने से ही कलिकाल में मनुष्य का कल्याण संभव–केजी कौशिक
धार्मिक एवम आध्यात्मिक आयोजनों के साथ साथ प्रभुका स्मरण करने से ही कलिकाल में मनुष्य का कल्याण संभव–केजी कौशिक
दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज
श्री सुंदरकांड कथा वाचक मण्डल बर्डोद का 13 वाँ वार्षिक उत्सव का हुआ। आयोजन बर्डोद सब्जी मंडी प्रांगण में सुंदरकाण्ड कथा वाचक मण्डल द्वारा वार्षिक आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक एवं राजस्थान प्रदेश महिला काँग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव रुक्मणी कौशिक रहे।
उन्होंने उपस्थित ग्रामीण श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से युवाओं को नई दिशा प्राप्त होगी तथा जो हम सुंदर काण्ड में श्लोक एवं रिचाओं का जाप करते हुए श्री वीर हनुमान जी की स्तुति करते हैं, इससे आध्यात्मिक लाभ के साथ वैज्ञानिक लाभ भी हमें अप्रत्यक्ष रूप से मिलते हैं। मंत्रोच्चार द्वारा नकारात्मकता का नाश होता है और शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही वातावरण की शुद्धता होती है एवं मानसिक संतुष्टि प्राप्त होती है, जो कि हमारे शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। जिससे मन शांत एवं शरीर में अच्छे कार्य करने के प्रति लगाव बढ़ता है। इसलिए ऐसा आयोजन मानसिक शुद्धता को प्रखर करता हैं और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। सुंदरकाण्ड कथा वाचक मण्डल द्वारा उनका अभिवादन किया गया। कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने सुंदरकांड का वाचन किया तथा इस आयोजन पर आयोजित भंडारे में प्रसाद गृहण किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजक मंडल के ब्रजराज चौहान, योगेश सोनी ,भागीरथ गुप्ता, रामपाल शर्मा, विष्णू शर्मा, सुरेश सैनी, प्रकाश सैनी, मन्गू राम सैनी, दिनेश सहित कमल शर्मा, मनोज शर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल, राजकुमार जिंदल, विकाश कुमावत सहित हजारों भक्तों ने भाग लिया।


