DESH KI AAWAJ

चाकूबाज़ी का मुख्य आरोपी कल्लन गिरफ्तार

चाकूबाज़ी का मुख्य आरोपी कल्लन गिरफ्तार,
टोंक (अफ़रोज़ अली)। टोंक पुलिस के लिए कल्लन सर दर्द बना हुआ था,
आखिरकार पुलिस की डीएसटी टीम ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर फरार हुए हिस्ट्रीशीटर कल्लन व सहयोगी राहत को गिरफ्तार किया है। कल्लन की फरारी के बाद पुलिस ने 5 हज़ार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है। जानकारी के अनुसार टोंक सीओ चंद्रसिंह रावत ने बताया कि 8 दिन पूर्व टोंक के कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष बाज़ार रोड पर नरेश व सुरेश पर कल्लन ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। नरेश व सुरेश पर चाक़ूयों से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायल भाईयों को जयपुर रैफर किया गया था। घटना के बाद मौके से मुख्य आरोपी कल्लन फरार हो गया था। घटना से नाराज़ पीड़ितों के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्य आरोपी कल्लन की गिरफ्तारी की मांग भी की। घटना में शामिल तीन अन्य जनों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।

admin
Author: admin