राजस्थान कृषि छात्र कल्याण संघ के महेंद्र ऑचरा बने प्रदेश चेयरमैन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/ अजमेर
राजस्थान कृषि छात्र कल्याण संघ के महेंद्र ऑचरा बने प्रदेश चेयरमैन
अजमेर । कृषि छात्रो प्रतिनिधित्व करने वाले राजस्थान कृषि छात्र कल्याण संघ की बैठक उदयपुर मे आयोजित हुई । जिसमे मे सर्व समिति से रोहिण्डी ( किशनगढ़ ) निवासी महेंद्र ऑचरा पुत्र रतनाराम चौधरी को प्रदेश चेयरमैन नियुक्त किया गया । इस निर्णय मे संगठन के संयोजक हनुमान चौधरी , मुख्य अनुशासन अधिकारी दिनेश साहू ने फैसले पर अंतिम मोहर लगाई । प्रदेश चेयरमैन ऑचरा ने बताया कि कृषि छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी जयपुर में आगामी दिनों में बड़े आंदोलन की तैयारी है । कृषि छात्र नई क्रांति का आगाज करेंगे ।
संगठन हर समय कृषि छात्रों की मदद के लिए तत्पर रहेगा ।

