DESH KI AAWAJ

अजमेर में महावीर जयंती का उत्साह, बैंड-बाजे और हाथी-घोड़ों पर निकली रथयात्रा, उमड़ा जनसैलाब

अजमेर में महावीर जयंती का उत्साह, बैंड-बाजे और हाथी-घोड़ों पर निकली रथयात्रा, उमड़ा जनसैलाब

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर सहित जिले भर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव चैत्र शुक्ल तेरस पर रविवार को मनाया जा रहा है। महावीर स्वामी की रथयात्रा का जूलूस दिगम्बर जैसवाल जैन मन्दिर केसरगंज से शुरू हुआ। इसमें जैन धर्म व भगवान महावीर स्वामी के जीवन पर आधारित झाकियां, श्रीजी स्वर्णमयी सफेद घोड़ों का रथ, जिनवाणी रथ, ऐरावत हाथी, 11 घोड़े, उद्घोषक रथ, 7 बैंड, 21 ढोल, आदि सवारियां, ढोल बैंड बाजे, संगीत मंडली के साथ हजारों धर्मावलंबी शामिल रहे।
इस बार महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में वृषभानंद महाराज, सदानंद महाराज, पूर्णानंद महाराज का सान्निध्य मिला। जूलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ मदार गेट, गांधी भवन, चूड़ी बाजार, नया बाजार, चौपड़, कड़क्का चौक, धानमंडी, दरगाह बाजार, नला बाजार, मदार गेट, पड़ाव होता हुआ केसरंगज जैन मंदिर पर संपन्न हुआ।

प्रभात फेरी में शामिल हुए समाजजन

इससे पहले अजमेर के केसरगंज जैन भवन में ब्राह्मी महिला मंडल की ओर से बधाइयां गान हुआ। बाद में जैन मंदिर से प्रभात फेरी निकाली।केसरगंज मंदिर में ध्वजारोहण सुमेरचंद जैन दनगसिया द्वारा किया गया। समाज के विनित कुमार जैन ने बताया कि महावीर जयंती पर सुबह ब्राह्मी महिला मंडल की ओर से जन्म की बधाई गाई गई। इसके बाद केसरगंज जैन मन्दिर से भगवान महावीर स्वामी की प्रभातफेरी निकाली गई। जो कि केसरगंज जैन मन्दिर से प्रारम्भ होकर बाबू मोहल्ला, सेन्ट एन्सलम स्कूल, केसरगंज़ गोल चक्कर, आदिनाथ मार्ग पड़ाव, कबीर मार्ग, टीकमगंज, स्टेशन रोड, पुलिस चौकी केसरगंज होते हुए पुनः जैन मन्दिर पहुंची। जुलूस के बाद झांकियों को सांत्वना पुरस्कार भी मन्दिर कमेटी की ओर से दिए गए। इसी क्रम में रात्रि में सात बजे मंदिर में महावीर भगवान की 1008 दीपकों से व लेजर लाइट से महाआरती की जाएगी। केसरगंज स्थित जैन भवन (जैन धर्मशाला) में ब्राह्मी महिला मंडल की ओर से जन्मोत्सव की बधाई व जैन धर्म पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

admin
Author: admin