DESH KI AAWAJ

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देराठू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देराठू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के महात्मा गांधी ( अंग्रेजी माध्यम )राजकीय विद्यालय मे राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप मे मनाई गई । इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा भारतवर्ष की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और उनके अतुलनीय कार्यों को याद किया गया । साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।इसमें सर्वे धर्म प्रार्थना व देशभक्ति गाने गाए गए । इस उपलक्ष में ग्राम के प्रबुद्ध जन और अभिभावकों के साथ विधालय स्टाँप से अनिल कुमार जैन, केशर सिंह रावत , सुल्तान खोकर, पवन कुमार, कमला कुमारी शर्मा, प्रार्थना अग्रवाल, ममता चौधरी, चेतना शर्मा ,महावीर सिंह रावत, सुरेंद्र कुमार तोसावडा,दुर्गा प्रसाद मीणा , अशोक कुमार ,बाबूलाल , राम सिंह व समस्त स्टाफ सदस्य व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

admin
Author: admin