श्री चन्द्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिणाम में मधु रेगर व दीपशिखा मेघवंशी का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
श्री चन्द्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिणाम में मधु रेगर व दीपशिखा मेघवंशी का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा जारी हुए सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर का बोर्ड परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा । सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में 20 छात्र-छात्राएं प्रविष्ट हुए। जिसमें मधुर ने 90.33 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया व छात्र दीपशिखा मेघवंशी ने 85.17 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया व छात्र देवांश घुस्सर ने 83.83 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश कुमार व आचार्य/दीदी ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय सभी विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयत्नशील है।

