कृषि उपज मंडी के चेयरमैन माडाराम गुर्जर का किया अभिनंदन
कृषि उपज मंडी के चेयरमैन माडाराम गुर्जर का किया अभिनंदन
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
सोडावास समीपवर्ती आलनपुर की बीसना वाली ढाणी में कृषि उपज मंडी बानसूर के चेयरमैन माडाराम गुर्जर का राम सिंह उपसरपंच व बलराम चंदेला समाजसेवी के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह किया गया ।
इस मौके पर कृषि उपज मंडी बानसूर के चेयरमैन माडाराम गुर्जर ने कहा कि विकास के कार्यों में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी । राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न योजना के संदर्भ में भी बताया ।
इस मौके पर बहराम मुकदम, योगेश पटेल, जगदीश सरपंच पूर्व ,सुनील मैनेजर, हनुमान, नंदराम पंच, संतराम, हंसराज चंदेला, रामकिशन जीएसएस अध्यक्ष ,घासीराम लाडपुर, विजेंद्र भग्गु का बास, हरि सिंह मुनीम, गुरु जी नेताजी मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन उदमी राम कैप्टन गौशाला अध्यक्ष हरसोरा, सीताराम चेयरमैन जीएसएस देवसन्, जगदीश मास्टर, बबली चंदेला ने किया ।


