DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे मैड क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने मनाई अजमीढ जयन्ती

मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/ अजमेर

नसीराबाद मे मैड क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने मनाई अजमीढ जयन्ती

उमडा जन सैलाब

अजमेर जिले के नसीराबाद मे श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज नसीराबाद की ओर से पहली बार भव्य जुलूस के साथ अजमीढ़ जयंती मनाई गई । इस अवसर पर नसीराबाद के जी डी टावर से घोडे एवं बग्घी के साथ ध्वज पताका लिए जूलूस निकाला गया । जूलूस मे जहां पुरुष सफेद कुरता पजामा मे थे , वही महिलाएं लाल चुनरी की साडी मे थी । जूलूस नसीराबाद के सदर बाजार से होकर गांधी चोक स्थित रामचन्द्र जी की धर्मशाला पहुंचा । कार्यक्रम मे आये पी सी सचिव व पूर्व विधायक महेन्द्र सिह गुर्जर व विधायक रामस्वरूप लाम्बा का समाज की ओर से माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम मे किशनगोपाल सोनी अजमेर , रमेश सोनी झडवासा , चन्द्र प्रकाश सोनी केकडी के साथ नसीराबाद समिति अध्यक्ष योगेश सोनी , महामंत्री सुरेश सोनी , उपाध्यक्ष बाबूलाल सोनी , कालु सोनी , दीपक सोनी , महिला अध्यक्ष गीता देवी सोनी के साथ नसीराबाद क्षेत्र के सभी मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

admin
Author: admin