DESH KI AAWAJ

महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम )राजकीय विद्यालय देरांठू में प्रवेश के लिए निकाली लॉटरी

महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम )राजकीय विद्यालय देरांठू में प्रवेश के लिए निकाली लॉटरी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे मे स्थित महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) राजकीय विद्यालय मे प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत निदेशक महोदय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ,राजस्थान के आदेशानुसार स्थानीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शुक्रवार को लॉटरी निकाली गई । जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा नौ तक प्रवेश सुनिश्चित किए गए । कक्षा नर्सरी ,एलकेजी ,यूकेजी , कक्षा प्रथम और कक्षा 9 में लॉटरी की आवश्यकता नहीं पड़ी। रिक्त सीटों के अनुपात में पर्याप्त आवेदन प्राप्त हुए एवं कक्षा 2,कक्षा 5, कक्षा 6, कक्षा 7 एवं कक्षा 8 में लॉटरी निकाली गई । इस अवसर पर संगीता तिवारी पीईईओ एवं प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देरांठू , अनिल गोयल प्रधानाचार्य महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय ,सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ , राजेंद्र सिंह राठौड़ संस्था प्रधान प्रतिभावान बाल विद्या निकेतन , दिनेश चौधरी अध्यक्ष ग्राम सहकारी समिति , शैतान कुम्हार अध्यक्ष स्थानीय विद्यालय एसएमसी, राजकुमार जैन वार्ड मेंबर, मुकेश वैष्णव ,जगदीश चौधरी पत्रकार ,एडवोकेट कमल वैष्णव एंव समस्त स्टाफ सदस्य , समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , अभिभावक गण एवं स्थानीय विद्यालय के छात्र छात्राएं इस अवसर पर उपस्थित थे । चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सबके सामने लॉटरी निकाल कर के छात्र छात्राओं का प्रवेश सुनिश्चित किया गया ।

admin
Author: admin