नारायणपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का बड़ी धूमधाम से हुआ आयोजन
नारायणपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का बड़ी धूमधाम से हुआ आयोजन
हमारी लोक संस्कृति एवं ऋषि-मुनियों द्वारा दिए गए संस्कारों से नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाएं–केजी कौशिक
दिव्यांग जगत /पंडित पवन भारद्वाज
अलवर नारायणपुर भारत को पुनः गौरवमय एवं महान संस्कृति के संस्कारों से विनिर्माण करने के लिए आज प्रत्येक माता पिता का कर्तव्य है की वे अपने बच्चों को हमारे ऋषि मुनियों एवं देवी देवताओं द्वारा प्रशस्त किए गए मार्गों व कर्तव्यपरायणता के साथ उनके सहनशील जीवन का निर्माण करें। यह भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राजस्थान भवन एवं अन्य सनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक आमजन से कह रहे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पुनः नवभारत निर्माण एवं देश की नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के साथ साथ सहनशीलता, ईमानदारी व आत्म अनुशासन के लिए प्रेरित कर नव भावना जागृत करें, ताकि समाज में व्याप्त कुरीतियों व हिंसा को समाप्त कर नए समाज निर्माण की ओर हम सब अग्रसर हो। इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता नारायणपुर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की। कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ रोहिताश शर्मा, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, ब्राह्मण समाज अलवर जिलाध्यक्ष मोहनस्वरूप भारद्वाज, युवा ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष आकाश मिश्रा, ज्ञानपुरा सरपंच विजय कुमार इंदौरिया, गजेंद्र ज्ञानपुरिया, मानवेंद्र उपाध्याय, शिक्षक नेता सुनील गंगावत, युवा नेता अभिषेक मिश्रा, राजकुमार शर्मा, बाबूलाल शर्मा, अभिषेक शर्मा हरसौरा, महेंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा सहित अन्य विप्र बंधु उपस्थित रहे।


