ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गयी
ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गयी
पवन कुमार जोशी/दिव्यांग जगत
रायसिंहनगर कोरोना के 2 वर्ष बाद भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज द्वारा प्रोग्राम का आयोजन किया गया ,सुबह ब्राह्मण सभा भवन में सुंदरकांड का पाठ किया गया उसके बाद दोपहर में वृद्धजन का सम्मान एवं मेधावी छात्र छात्राओं को पारितोषिक वितरण किए गए व शाम को ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गयी शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र परशुराम भगवान की झांकी रही ढोल नगाड़ा और डीजे की धुन पर भगवान परशुराम के भजनों के साथ नाचते गाते और भगवान परशुराम के जयघोष के साथ निकाली गयी भव्य शोभायात्रा ,संस्कृत महाविद्यालय के गुरुदेव सज्जन कुमार जी के सानिध्य में माता त्रिपुर सुंदरी की झांकी भी निकाली गई त्रिपुर सुंदरी मंदिर राजस्थान में दूसरा मंदिर है जो कि श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में स्थापित है
शोभायात्रा में नगर पालिका चेयरमैन मनीष मोहन कौशल भी रहे उपस्थित शोभा यात्रा का मुख्य बाजार में ब्राह्मण समाज व मुस्लिम समाज ने भी शोभायात्रा में शामिल होकर एकता और भाईचारे का परिचय दिया वह अंबेडकर संघ संघ के अध्यक्ष राम किशोर बागड़ी ,अग्रवाल समाज द्वारा भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया
शोभायात्रा में प्रशासन व पुलिस जाब्ता भी भारी संख्या में उपस्थित रहा शोभायात्रा के वापिस ब्राह्मण सभा प्रस्थान करने के बाद रात्रि को सह भोज का आयोजन भी किया गया इस मौके पर मदन सारस्वत अध्यक्ष,ओम पांड्या ,सतपाल कौशिक ,मनमोहन शर्मा ,सुमित शर्मा,पवन कुमार जोशी, दुष्यंत जोशी ,अरुण पारीक ,कालू प्रधान, रविंद्र पारीक, सीताराम तावनिया, मनदीप सारस्वत,रजत जोशी ,अजय गौड़ अनेक समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे


