देखो दिव्यांगों का जुनून,घर से लाते हैं राशन,कर रहे हैं आंदोलन
भिवानी आज दिनांक 10 अप्रैल 2022 ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति के बैनर तले दिव्यांग समाज हरियाणा के अनिश्चितकालीन आंदोलन के दसवें दिन की अध्यक्षता श्री संतु राम दीनोद ठाकुर सिंह छुपा ने संयुक्त रूप से की मंच का संचालन श्री राजेश मिताथल व सुरेश कुमार दादरवाल ने संयुक्त रूप से किया आज की सभा को संबोधित करते हुए संतु राम ने बताया कि दिव्यांग काफी दिनों से संघर्ष कर रहे हैं और लगातार हौसला बढ़ता जा रहा है सरकार जब तक 18 सूत्री मांगों को पूरा नहीं करती, दिव्यांग समाज हरियाणा इसी तरह प्रदेश भर में आंदोलन करता रहेगा l श्री ठाकुर सिंह ने बताया कि पढ़े-लिखे दिव्यांग बेरोजगार घूम रहे हैं वही लगभग 20,000 पद सरकारी नौकरियों में दिव्यांगों का बैकलॉग खाली है, साथ में 5% कोटे के आधार पर आउटसोर्सिंग नौकरियां डीसी रेट की नौकरियों और प्राइवेट कंपनियों में दिव्यांगों को नहीं रखा गया है, जबकि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 में इसका स्पष्ट प्रावधान है l श्री साधु राम लोहानी पूर्व प्रधान ने अपने संबोधन में बताया भारत में आजादी के बाद सबसे ज्यादा भेदभाव दिव्यांग समाज के साथ हुआ है एक तरफ उन्हें हिना दृष्टि से देखा जाता है वही सरकार उनके वास्तविक अधिकारों को धरातल पर लागू नहीं कर रही है l दिव्यांग समाज हरियाणा ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए करनाल में मंत्री सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय हरियाणा सरकार का पुतला फूकने का कार्यक्रम निर्धारित किया जिसमें सभी जिलों से दिव्यांग प्रतिनिधि वहां उपस्थित रहेंगे l आज धरने के समर्थन में श्री बृजपाल परमार प्रदेश अध्यक्ष स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन ने आश्वासन दिया कि दिव्यांगों के हकों के लिए स्वास्थ शिक्षा सहयोग संगठन सदैव आपके साथ है, श्री सुनील गोल पुरिया प्रधान श्री बाबा साहब अंबेडकर संस्था ने समर्थन में कहा कि बाबा साहब का एक ही सपना है दबे-कुचले गरीब दिव्यांग को समाज में उनका हक दिलवाना हमारी संस्था सदैव आपके साथ हैं, श्रीमती इंदु परमार जिला प्रधान इंडियन नेशनल लोकदल ने अपने समर्थन में कहा की इनेलो आपके साथ सदैव से रहा है श्री ओम प्रकाश जी चौटाला ने हमेशा दिव्यांगों का भला किया है हम इस संघर्ष में सदैव आपके साथ हैं, आज धरने के दसवें दिन शौचालय की व्यवस्था ना होने के चलते श्री जिले सिंह मंडाना दिव्यांग शौचालय जा रहे थे अचानक गिर पढ़ने से उनको उंगली में चोट आई, जिसकी पट्टी धरना स्थल पर मौजूद एंबुलेंस में फर्स्ट एड के द्वारा की गई l आज के धरने पर उपस्थित मुख्य वक्ता संदीप रोहिल्ला उपप्रधान, सुरेश कुमार प्रदेश प्रवक्ता, सुमित पंडित, विनोद कुमार खर्क, जयपाल खरक, जिले सिंह, राणा, बबलू, सुनील कुमार एडवोकेट, संजय अग्रवाल एडवोकेट, देवेंद्र कुमार, विनोद वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, सोमबीर, संतोष कुमार, राजपाल, राजेश कुमार, पुष्पेंद्र एडवोकेट, विशाल, निलेश, धर्मेंद्र l


