DESH KI AAWAJ

देखो किस तरह आई मौत,और बुझ गया घर का चिराग

कालवाड़(जयपुर)। हरमाड़ा थाने के रोजदा गांव में गुरुवार दोपहर निर्माणाधीन मकान की छत पर रैलिंग के पास हाईटेंशन लाइन के करंट से किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रोजदा गांव स्थित बैरा वाली ढाणी निवासी राहुल कुमावत (17) पुत्र भगवान सहाय गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे खोराबीसल रोड निजी स्कूल के पीछे स्थित कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की छत पर रैलिंग लगा रहे ताऊ के बेटे राजेश को सामान देने गया था। जैसे ही वह छत पर रैलिंग के पास गया तो पास से गुजर रही 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। युवक को हाथोज स्थित निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुझ गया घर का चिराग…. राहुल माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके दो छोटी बहनें हैं। हादसे में भगवान सहाय कुमावत और शारदा देवी के बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक की दोनों बहनें निकिता व वंदना बेसुध हो गई। ढांढस बंधवाते लोगों की आंखों से भी आंसू फूट पड़े। मृतक की मां किसी कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के इंदौर गई है, उसके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रथम वर्ष का छात्र था राहुल… करंट की चपेट में आने से मौत का ग्रास बना रोजदा के बैरा वाली ढाणी निवासी राहुल कुमावत प्रथम वर्ष का छात्र था। वह कालवाड़ स्थित निजी कॉलेज में अध्ययनरत था। मृतक के पिता रोजदा गांव में ही दुकान चलाते हैं।

विद्युत निगम ने दिया था नोटिस… विद्युत निगम के विश्वकर्मा सहायक अभियंता मोहनलाल शर्मा ने बताया कि जिस मकान की छत पर करंट से किशोर की मौत हुई उसके मालिक ने घर के आगे लगे बिजली के पोल को दीवार में चुनवा लिया। शिकायत पर जेईएन ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद अब हादसा हो गया।

admin
Author: admin