सीऐ डे व डाक्टर्स डे होने के अवसर पर लायन्स क्लब अजमेर राॅयल द्वारा डाक्टर्स व CA का किया सम्मान
सीऐ डे व डाक्टर्स डे होने के अवसर पर लायन्स क्लब अजमेर राॅयल द्वारा डाक्टर्स व CA का किया सम्मान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । सीऐ डे व डाक्टर डे होने पर शनिवार को लायन्स क्लब अजमेर राँयल द्बारा डाक्टर्स व सीऐ का सम्मान किया गया । क्लब कोषाध्यक्ष लायन सरोज तापडिया ने बताया कि डाक्टर्स डे होने पर सेटेलाईट हास्पीटल आदर्श नगर अजमेर मे 15 डाक्टर्स का व के सी कोम्प्लेक्स स्थित सीऐ सुभाष चंद्र बडजात्या के आफिस में 5 सीऐ का सम्मान किया गया । जिसमे सभी को माला , साफा , शाल के साथ फोटू लगा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम के पश्चात सेटेलाईट हास्पीटल इन्चार्ज डाक्टर राकेश पोरवाल ने धन्यवाद दे कर आभार व्यक्त किया । कार्य क्रम में अध्यक्ष लायन शिव प्रसाद सोनी, कोषाध्यक्ष लायन अनिल सोनी व लायन मधु सोनी उपस्थित थे ।


