DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे चल रहे महंगाई राहत केम्प मे लगा विधिक जागरूकता शिविर

नसीराबाद मे चल रहे महंगाई राहत केम्प मे लगा विधिक जागरूकता शिविर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर सचिव रामपाल जाट ( अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजमेर) के आदेशानुसार तालुका नसीराबाद के पीएलवी भरत प्रजापत ने 9 मई , मंगलवार को नसीराबाद बस स्टैंड पर महंगाई राहत कैंप में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया और जनोपयोगी सेवाए के बारे में शहर वासियों व ग्राम वासियों को स्थाई लोक अदालत के बारे में बताया । शिविर के माध्यम से भरत कुमार ने बताया कि स्थाई लोक अदालत में जनोपयोगी सेवाओं जैसे बैंकिग सेवा, एलपीजी सेवा, विद्युत सेवा, जलदाय संबंधी सेवा, सडक़ एवं परिवहन संबंधी सेवाएं, चिकित्सा सेवा आदि विभिन्न सेवाएं जनोपयोगी सेवाओं के अन्तर्गत आती है। इन सेवाओं से जुड़ी किसी भी समस्या को स्थाई लोक अदालत के समक्ष रखा जा सकता है। स्थाई लोक अदालत द्वारा आम जन से जुड़ी उक्त समस्या का निस्तारण किया जाता है व 13 मई को होने वाली वर्ष 2023 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए एडवोकेट शिवजी राम गुर्जर लवेरा, दिनेश प्रजापत , महेश, आदि ने मिलकर कर प्रचार प्रसार किया तथा लोगो को बताया कि लाखों केस कोर्ट में पेंडिंग है , अपने केस के चक्कर में एक व्यक्ति का समय धन और मानसिक स्वास्थ्य सब की हानि होती है । लेकिन अगर लोक अदालत का दरवाजा खटखटाया जाए तो कई तरह केसेस का निपटारा शीघ्र ही होता है । शिविर मे निशुल्क विधिक सहायता के पेम्पलेट वितरण कर किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 8306002101 पर संपर्क करने के बारे में जानकारी दी गई ।

admin
Author: admin