अजमेर कोटा रोड सराना पर बीसलपुर परियोजना 1200 एमएम पाइपलाइन से लिकेज मरम्मत का कार्य जारी
अजमेर कोटा रोड सराना पर बीसलपुर परियोजना 1200 एमएम पाइपलाइन से लिकेज मरम्मत का कार्य जारी
इस पाईप लाईन से 6 शहरो मे जल सप्लाई होती है
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर कोटा रोड सराना चौराहा पर बीसलपुर 1200 एमएम की पाईप लाइन के लीकेज पानी का मरम्मत कार्य शनिवार सुबह 11:30 बजे शुरू कर दिया गया है।
जलदाय विभाग के फोरमैन भागचंद गुर्जर की मौजूदगी में कार्य हो रहा है । भागचंद ने बताया कि बीसलपुर से अजमेर की ओर 12 सौ एमएम पानी की पाइप लाइन में लीकेज होने से पानी व्यर्थ जमीन दोज होता रहता है। जिससे बिसलपुर पानी का प्रेशर भी कम होता है। हमारा उद्देश्य है कि पानी को बचाया जाए । यह पानी बीसलपुर पाइप लाइन 6 शहरों को जीवनदान देती है । जिसमे नसीराबाद , अजमेर शहर , श्रीनगर , किशनगढ़ , ब्यावर व पुष्कर है। मरम्मत का कार्य बिसलपुर क्रमियो ने तुरंत शुरू कर दिया । अजमेर से सरवाड़ रोड पर वाहनों की आवाज रहती है । वाहनों को ध्यान में रखते हुए , व्यर्थ पानी को इंजन के माध्यम से निकाला जा रहा है। वही पाइप लाइन में सुमेर सिंह द्वारा लिकेज को रोकने का प्रयास जारी रहा। इस कार्य मे टीम वर्कर शिवराज प्रजापत , मूला गुर्जर, कैलाश प्रजापत, दशरथ सिंह, रामा गुर्जर, गणपत जाट, कालूराम ,सुमेर सिंह लीकेज को दुरसत करने मे लगे हुए है ।


