DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के श्री सिद्धि विनायक हनुमान मंदिर पर पोषबडा के तहत 121 किलो दाल के बड़े किऐ वितरण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद के श्री सिद्धि विनायक हनुमान मंदिर पर पोषबडा के तहत 121 किलो दाल के बड़े किऐ वितरण

अजमेर । नसीराबाद कस्बे में शनिवार को रामलीला चौक पर श्री सिद्धि विनायक हनुमान मंदिर पर पौष माह के चलते पोषबडा कार्यक्रम मनाया । जिसमे 121 किलो दाल के बडे सहित गजक व मिठ्ठे गुलगुलो का प्रसाद वितरण किया गया । जानकारी देते हुए श्री सिद्धिविनायक हनुमान मंदिर के मुख्य उपासक चिरंजीलाल शर्मा व महेश शर्मा ने बताया की पौष माह के शुक्ल पक्ष की छठ तिथि को पौष बडे का प्रसाद राज्य सरकार द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइंस की पालना करते हुए वितरण किया गया। सभी धर्म प्रेमियों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर पौष बड़े का प्रसाद ग्रहण किया । इस मौके पर दीपक कयाल, अमित चौकडीवाल, प्रदीप अग्रवाल, सुमित गर्ग, गगन अग्रवाल सहित नगर के कई गणमान्य लोगों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर प्रसाद वितरण कर धर्म लाभ कमाया।

admin
Author: admin