अजमेर मे लेप्रोस्कोपी गायनिक सर्जरी की कार्यशाला हुईं आयोजित
अजमेर मे लेप्रोस्कोपी गायनिक सर्जरी की कार्यशाला हुईं आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजकीय महिला चिकित्सालय अजमेर में लेप्रोस्कोपी गायनिक सर्जरी की कार्यशाला गुरूवार को आयोजित हुई।
प्रसुती एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. दीपाली जैन ने बताया कि लेप्रोस्कोपी गायनिक सर्जरी कार्यशाला का आयोजन ऑल इण्डिया गायनिक एण्डोस्कोपी सोसायटी के तत्वावधान में एवरी एस्पीरेंट गायनिक शुड लर्न एण्डोस्कोपी (ईएजीएलई) परियोजना के तहत भारत की प्रथम कार्यशाला के रूप में किया गया। इसका उद्घाटन मेडीकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वी.बी. सिंह द्वारा किया गया। इसमें जयपुर दूरबीन हॉस्पिटल की डॉ. सुशीला सैनी द्वारा लेप्रोस्कोपी सर्जरी कर मरीजों को लाभान्वित किया गया। कार्यशाला में रेजीडेंट डॉक्टरों एवं फैकल्टी को शल्य चिकित्सा की नवीनतम तकनीक सीखने को मिली। कार्यशाला में एनेस्थिसिया विभाग का पूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में एक 25 वर्षीय महिला की सर्जरी की गई। इस महिला को जन्मजात वेजाइनल एट्रेजिया की बीमारी थी। यह जन्मजात बीमारी दुर्लभ किस्म की होती है। लेप्रोस्कोपी पद्धति से महिला में नियोवेजाइना क्रिएशन किया गया। इस प्रकार की सर्जरी मेडीकल कॉलेज में पहली बार की गई। कार्यशाला में लाभान्वित मरीजों की शल्य क्रिया चिरंजीवी योजना के माध्यम से निःशुल्क हुई।
इस अवसर पर राजकीय महिला चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. पूर्णिमा पचौरी तथा अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. सुनील माथुर सहित समस्त फैकल्टी उपस्थित थी।

