देराठू के लाल ने बांसवाड़ा में किया नाम रोशन
मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/ अजमेर
देराठू के लाल ने बांसवाड़ा में किया नाम रोशन
अजमेर । कृषि छात्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले राजस्थान कृषि छात्र कल्याण संघ की बैठक उदयपुर में आयोजित हुई । जिसमें सर्व सहमति से देराठू ( नसीराबाद ) निवासी ज्ञानचंद चौधरी पुत्र सुखपाल चौधरी को बांसवाड़ा कृषि महाविद्यालय से अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया ।
इस निर्णय में संगठन के संयोजक हनुमान चौधरी , मुख्य अनुशासन अधिकारी दिनेश साहू ने फैसले पर अंतिम मोहर लगाई ।
अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में अजमेर जिले में सरकारी कृषि महाविद्यालय की मांग को लेकर जल्द ही छात्र क्रांति का आगाज होगा । देरांठू के होनहार व प्रतिभाशाली युवा के बासंवाडा कृषि महाविद्यालय का अध्यक्ष बनने पर ग्रामीणों मे अपार हर्ष की लहर दौड़ गई । जिस पर देरांठू सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ , युवा नेता दिनेश चोधरी , करण चोधरी , धर्मेन्द्र सिह राठौड़ , पुलकित जैन सहित ग्रामीणों ने चोधरी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

