राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के नसीराबाद उपशाखा के चुनाव मे अध्यक्ष बने लाल बहादुर व मंत्री बने अनिल जैन
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के नसीराबाद उपशाखा के चुनाव मे अध्यक्ष बने लाल बहादुर व मंत्री बने अनिल जैन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा नसीराबाद मे नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतू कन्या पाठशाला नसीराबाद मे चुनाव सम्पन्न हुए । जिसमे चुनाव अधिकारी सत्यनारायण शर्मा जिलाध्यक्ष ,प्रवेक्षक प्रवीण कुमार शर्मा व्याख्याता व महावीर प्रसाद (मार्गदर्शक) के सानिध्य मे निर्विरोध प्रतिनिधि चुने गए । जिसमे अध्यक्ष पद पर लाल बहादुर पिंडवाल ,मंत्री अनिल कुमार जैन ,कोषाध्यक्ष गोविंद जांगिड़ , सभाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा , उपाध्यक्ष भानूप्रताप जैसवार व महेन्द्र चौधरी , महिला मंत्री श्री मति वीणा गोयल ,जिला महासमिति मे सदस्य 20 एवं प्रदेश महासमिति सदस्य महावीर प्रसाद वर्मा ,हगामीलाल मेंघवंशी , ओमप्रकाश ऐशर्मा , गोविंद जांगिड़ व अनिल जैन निर्विरोध चुने गए । नवनियुक्त अध्यक्ष लाल बहादुर ने विश्वास दिलाया कि सगंठन का निष्ठापूर्वक दायित्व का पालन करुंगा एवं 28 सितम्बर को जयपुर मे प्रदेश महापडाव मे 11 सूत्री मांगों के समर्थन मे 50 सदस्य को लेकर जाने का विश्वास दिलाया ।


