बहरोड़ में निराश्रित गौ वंश को खिलाए आर्युवेदिक ओषधि युक्त लडडू
बहरोड़ में निराश्रित गौ वंश को खिलाए आर्युवेदिक ओषधि युक्त लडडू
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत
आज बहरोड़ नगर पालिका क्षेत्र में पत्रकार संघ बहरोड़,शुभेच्छा फाउंडेशन एवं डबल्यू आर आर सी के संयुक्त तत्वावधान में निराश्रित सत्तर गौ वंश को आर्युवेदिक ओषधि युक्त लडडू खिलाए गए, शुभेच्छा फाउंडेशन सचिव एवं जिला पशु क्रूरता निवारण समिति अलवर सदस्य अनुपमा शर्मा ने बताया कि शहर में काफी संख्या में निराश्रित गौ वंश देखने को मिल रहा है, जिसमे कुछ गोवंश पर लंपी स्कीन रोग के लक्षण देखने को मिले थे इसलिए करीब सत्तर गोवंश को आर्युवेदिक ओषधि युक्त लडडू खिलाए गए एवं नगर पालिका अधिकारियों से वार्ता कर लंपी बीमारी ग्रस्त गायों को आइसोलेशन सेंटर में विस्थापित करने हेतू आग्रह किया, जिस पर नगर पालिका अधिकारियों ने अति शीघ्र एवं त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया, कार्यक्रम के दौरान ही जिला पशु क्रूरता निवारण समिति सदस्य अनुपमा शर्मा एवं पत्रकार संघ के सदस्यों द्वारा स्वयं सेवी संस्था द्वारा स्थापित आइसोलेशन सेंटर का मोका मुआयना किया गया, एवं नगर पालिका अधिकारियों से शीघ्र आइसोलेशन सेंटर में विस्थापित करने हेतू निवेदन किया गया, इस अवसर सभी ने शुभेच्छा फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ विजय मंडोवरा एवं डबल्यू आर आर सी अध्यक्ष विवेक जसाइवाल का नेक कार्य हेतू धन्यवाद किया, इस अवसर पर संजय हिंदुस्तानी, मयंक भारद्वाज, संदीप शर्मा, अभिषेक, मुकेश शर्मा, सुनिल जलिंद्रा, गौरव यादव उपस्थित रहे


