जिला चिकित्सालय केकडी के लैब टेक्नीशियनो ने पदनाम परिवर्तन होने पर 2 घन्टे अतिरिक्त कार्य कर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
जिला चिकित्सालय केकडी के लैब टेक्नीशियनो ने पदनाम परिवर्तन होने पर 2 घन्टे अतिरिक्त कार्य कर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्बारा राजकीय चिकित्सालय मै लैब टेक्नीशियन का कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों का पदनाम परिवर्तन , पहले जो लैब टेक्नीशियन के नाम से जाने जाते थे वह अब लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट के नाम से किऐ जाने का यह ऐतिहासिक तोहफा मुख्यमंत्री ने जिन कर्मचारियों को दिया। इसी निर्णय से खुश होकर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के आह्वान पर गांधीवाद तरीके से पूरे राजस्थान में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट द्वारा 2 घंटे अतिरिक्त कार्य कर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया । अखिल राजस्थान लेबोरेट्री टेक्नोलाँजिस्ट कर्मचारी संघ के अजमेर संभाग प्रभारी जयप्रकाश माहौर ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत द्बारा लैब टेक्नीशियन पदनाम को परिवर्तन की खुशी मे राजकीय चिकित्सालय केकडी में भी कार्यरत सभी लैबोरेट्री टेक्नोलाँजिस्टो ने 2 घंटे अतिरिक्त काम करके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया।


