अजमेर जिले मे कृष्ण जन्माष्टमी बडे हर्ष एवं उल्लास से मनाई गई
अजमेर जिले मे कृष्ण जन्माष्टमी बडे हर्ष एवं उल्लास से मनाई गई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को अजमेर जिले मे बडे हर्षोल्लास से मनाया गया । पर्व पर मन्दिरों मे ठाकुर जी महाराज का पुजारियों ने विशेष श्रृंगार कर झाकियां सजाई । इस अवसर पर मन्दिरों मे कृष्ण भजनो पर भजन , जागरण आयोजित हुऐ । कई मन्दिरों मे कृष्ण जन्म के सीरियल टी वी के माध्यम से दिखाये गये । वही मन्दिरों मे सजी झाकियों को देखने के लिए जनमानस मन्दिर मन्दिर जाकर झाकियों के दर्शन किऐ । रात्रि 12 बजे मन्दिरों मे सामुहिक महाआरती के पश्चात खीर , पंजीरी व पंचामृत का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया । पर्व पर छोटे बच्चों से लेकर युवा बुजुर्ग महिला एवं पुरूषों मे उपवास कर कृष्ण जन्म के पश्चात उपवास खोला ।


