नसीराबाद चिकित्सालय पर बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण हुआ शुरू
नसीराबाद चिकित्सालय पर बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण हुआ शुरू
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राज्य सरकार के आदेशानुसार राजकीय सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद में 12 वर्ष से 14 वर्ष आयु के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण बुधवार से शुरू कर दिया गया है । चिकित्सा प्रभारी डा. विनय कपूर ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि , अपने 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को चिकित्सालय मे लाकर सरकार की इस निशुल्क कोविड -19 टीकाकरण का लाभ लेते हुऐ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए टीका लगवाये ।


