DESH KI AAWAJ

किशनगढ़ उपखण्ड मे 3 हजार से ज्यादा दिव्यांग है चिन्हित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

राष्ट्रीय विकंलागता दिवस पर

किशनगढ़ उपखण्ड मे 3 हजार से ज्यादा दिव्यांग है चिन्हित

कई दिव्यांगों को पता ही नही है, कि कब आता है उनका दिवस

अजमेर । जहां देश भर मे शुक्रवार को राष्ट्रीय विकंलागता दिवस मनाया गया । वही चोकाने वाली बात है कि गांव व शहर के अधिकांश दिव्यागंजन को पता ही नही है कि आज उनका दिवस है । कारण सरकारी सिस्टम की लचरपनता व प्रचार प्रसार का अभाव । अभी किशनगढ़ उपखण्ड क्षेत्र मे करीब 3 हजार से ज्यादा दिव्यांग चिन्हित है । लेकिन इनमे से अधिकांश को अब भी बेहतर अवसर , रोजगार का इंतजार है , जो उन्हें नही मिला । राजस्थान मे 2011 की जनगणना के आकंडो के अनुसार दिव्यागंजनो की कुल आबादी 15 लाख 63 हजार 694 है । इसमे से 8 लाख 48 हजार 287 पुरुष व 7 लाख 15 हजार 407 महिलाएं है । समाज ओर सरकार इनको चैरिटी देना ही पसन्द करते है । हर वर्ष सरकार दिव्यागंजनो के लिए नई नई योजनाएं लाती है । लेकिन सभी को लाभ नही मिल पाता है । सरकार द्वारा ट्राईसाइकिल वितरण सहित दुसरे उपकरण भी देती हे , लेकिन आज भी इन्हें समाज मे भागीदारी नही दी जा रही है ।
इनका कहना है

किशनगढ़ के कृष्णापुरी निवासी दिव्यांग महेश सवासिया व उनकी दिव्यांग पत्नी सुमित्रा सवासिया का कहना है कि दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं के नाम पर सिर्फ पेंशन दी जाती है । जबकि ना कोई 100 दिन का रोजगार मिलता है , ओर ना ही कुछ ओर ।

admin
Author: admin