DESH KI AAWAJ

जैन बेटी परिधि जैन का हत्यारा गिरफ्तार,हत्यारे को मिले फांसी

राजस्थान की कोटा पुलिस को सोमवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी। 14 फरवरी को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने ट्यूशन पर बुलाकर 14 साल की नाबालिग कोचिंग छात्रा परिधि जैन की गला घोटकर हत्या करने वाला आरोपी गौरव जैन हरियाणा के गुडगांव में पकड़ा गया । इस बात की पुष्टि कोटा शहर जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह ने की।

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह बताया कि कोटा पुलिस ने तलाशते हुए आरोपी को सोमवार रात गुड़गांव में गिरफ्तार किया। सुरक्षा के साथ आरोपी को चार पुलिसकर्मियों की टीम ने गिरफ्त में ले रखा है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के तत्काल बाद कोटा से पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम को गुड़गांव के लिए रवाना किया जा रहा है। यह टीम हत्यारोपी गौरव जैन को लेकर मंगलवार को कोटा लेकर आएगी।

इधर, जितनी बड़ी राहत कोटा पुलिस को हत्यारोपी को गिरफ्तार करने पर मिली वहीं मृतका छात्रा परिधि जैन के परिवारजनों ने भी आरोपी की गिरफ्तारी होने पर राहत महसूस की। आखिरकार उनकी बेटी का कातिल अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। पीड़ित परिवार पुलिस से आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की उम्मीद कर रहा है।

admin
Author: admin