DESH KI AAWAJ

छोटे पुष्कर धानेश्वर मे खारोल समाज ने मनाई माँ शाकम्भरी जयंती

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

छोटे पुष्कर धानेश्वर मे खारोल समाज ने मनाई माँ शाकम्भरी जयंती

समाज के युवाओं ने दिया 71 यूनिट रक्तदान

अजमेर । छोटे पुष्कर धनेश्वर में माँ शाकम्भरी जयन्ती के उपलक्ष्य में माँ शाकम्भरी नवयुवक मण्डल धानेश्वर (खारोल ) समाज द्वारा आयोजित चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर में 71 यूनिट रक्त संग्रहीत हुआ । माँ शाकम्भरी जयंती के पूर्व संध्या में शनिवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया । जिसमे गायक कलाकार भगवान गोस्वामी एन्ड पार्टी द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी गई । इस अवसर पर माँ शाकम्भरी मंदिर प्रांगण धानेश्वर ( फुलिया कला) में रक्तदान शिविर लगाया गया । आयोजित रक्तदान शिविर में रामस्नेही चिकित्सालय टीम द्वारा सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक 71 यूनिट रक्त संग्रहीत किया गया । शिविर में मुख्य अतिथि खारोल समाज के प्रदेश अध्यक्ष नन्दलाल खारोल बड़ी सादड़ी ,सूरजकरण खारोल विजयनगर व वशिष्ठ अतिथि धानेश्वर कमेटी उपाध्यक्ष शंकर लाल खारोल व सचिव सावर लाल खारोल , पुर्व कोषाध्यक्ष रामदेव खारोल, न्याय समिति अध्यक्ष कालू खारोल सचिव श्रवण खारोल , उपाध्यक्ष सावर खारोल के सानिध्य मे आयोजित इस शिविर मे समाज के युवाओं ने बढचढकर रक्तदान शिविर मे भाग लिया ।

admin
Author: admin