केजी कौशिक पहुंचे लुहारवाला आगजनी से आहत परिवार की कुशलक्षेम पूछी, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन
केजी कौशिक पहुंचे लुहारवाला आगजनी से आहत परिवार की कुशलक्षेम पूछी, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन
दिव्यांग जगत //पंडित पवन भारद्वाज //अलवर
बानसूर के गांव रामपुर के लुहारवाला में विगत दिनों गरीबों के कच्चे घरों में आग लगने से घरों में रखा खाने पीने व अन्य घरेलू सामान सहित पशुओं का चारा जल कर राख हो गया था। वहीं आग में कल्ली देवी, बाला देवी, जयराम सैनी गैस सिलेंडर फटने से गंभीर रूप से झुलस गए थे।
जहां राजस्थान भवन एवम अन्य सनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने पीड़ित परिवारों से मिलकर आग से हुए नुकसान की जानकारी ली। वही कौशिक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देते हुए परिवार को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन देते हुए श्रम विभाग से भी पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। वहीं आगजनी में हुए घायल लोगों से हालचाल जानकर कुशलक्षेम पूछी।
इस मौके पर देशराज पलसानिया एसडीओ दूरसंचार विभाग कोटपुतली, गिरधारी चौधरी, हंसराज रामवतार शर्मा पंचायत समिति सदस्य, अमित यादव, सुरेश जोशी, महेंद्र शर्मा, रामशरण सैनी, महेंद्र सैनी, जोगेंद्र चौहान, हंसराज पलसाना, रामवीर चौधरी, योगेश पलसाना, गौरव शर्मा, राज पलसाना,राकेश चौधरी, महावीर घुड़ा, सहित ग्रामीण मौजूद रहे।


