DESH KI AAWAJ

केजरीवाल बने मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष

केजरीवाल बने मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष
-नियामत जमाला –
भादरा, 16 अक्टूबर/डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार सरावगी (जिन्दल ) ने भादरा के मनोज केजरीवाल को मंच का 2 वर्ष के लिए राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है तथा उन्हें मंच में समर्पण भावना से कार्य करते हुए मंच की प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष,सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों सहित जिला एवं विधानसभा स्तर मंच को स्थापित करने के निर्देश दिए है।केजरीवाल की नियुक्ति पर यहाँ मंच सहित कई अन्य ने खुशी जाहिर की है। केजरीवाल ने कहा है कि वे आगामी एक माह में विचार मंच के समर्थक व कर्मठ कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में शामिल कर मंच के लिए मजबूत धरातल का सर्जन करेंगे। विदित रहे कि केजरीवाल वर्तमान में भाजपा भादरा नगर मंडल में वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता है।
फोटो _फाइल फोटो मनोज केजरीवाल

admin
Author: admin