15 को जाएंगे रामसर से पुष्कर कांवड़ लेने कावडिये
15 को जाएंगे रामसर से पुष्कर कांवड़ लेने कावडिये
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । रामसर कस्बे में सदर बाजार में स्थित बालाजी पट्टी वाले के यहां कावड़ यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया । इसमें राजेंद्र चौबे ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैठक में विभिन्न प्रकार के फैसले लिऐ गए । जिसके तहत 15 जुलाई को रामसर बालाजी की पट्टी से कावड़ यात्रा रवाना होगी व 17 जुलाई को वापस रामसर आयेगी । कावड यात्रा कस्बे के लक्ष्मीनाथ जी के मंदिर होकर बालाजी मंदिर पहुचेगी । वहां विराजित शिव मंदिर मे पुष्कर से लाये जल से जलधारा कर भगवान भोले नाथ का अभिषेक किया जाएगा । आयोजित बैठक मे अध्यक्ष विष्णु वैष्णव , दामोदर प्रसाद महेर , कोषाध्यक्ष अशोक प्रजापत , पवन कुमार माली , विशाल साहू , शांतिलाल काकाणी , हीरालाल माली आदि सहित कस्बे के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे ।

