प्रशासन गांवों के संग अभियान पहुंचा कसुम्बी
प्रशासन गांवों के संग अभियान पहुंचा कसुम्बी
रिपोर्ट। रणजीत राम
लाडनूं। प्रशासन गांवों संग अभियान ग्राम पंचायत कसूम्बी अलीपुर में आयोजितकिया गया। सभी विभागों ने उपखंड अधिकारी, लाडनूं के नेतृत्व में कैम्प के दौरान दर्ज सभी प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। विधुत विभाग ने कैम्प में ही 6 नए विधुत कनेक्शन जारी किए। राजस्व विभाग ने 150 नामांतरण, 69 राजस्व रिकार्ड का शुद्धिकरण, 4 सहमति से खाता विभाजन किए जिसमें 14 किसान लाभान्वित हुए तथा 21 रास्ते के प्रकरण निस्तारित किए। ग्राम पंचायत ने 57 आवासीय पट्टे जारी किए। 68 नए जॉब कार्ड जारी किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 स्वीकृति जारी की गई। साथ ही 4 शौचालय निर्माण की स्वीकृति जारी की गई। चिकित्सा विभाग ने वायरल बीमारियों को देखते हुए क्षेत्र में एंटी लारवल गतिविधियां संचालित की साथ ही कैम्प में आए 30 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीणों की बी पी तथा शुगर सहित अन्य जांच निशुल्क की गई।साथ ही रेगुलर इम्यूनाइजेशन तथा वेक्सिनेशन केम्प का आयोजन किया गया। कृषि विभाग ने 20 मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए। सैनिक कल्याण विभाग ने भूतपूर्व सैनिकों के 7 नए पहचान पत्र तथा 2 पेंशन प्रकरण का निस्तारण कैम्प में ही किया गया।सहकारिता विभाग ने कैम्प के दौरान 102 नए सदस्य जोड़े। रोडवेज विभाग ने 12 रियायती पास जारी किए।जलदाय विभाग ने 1 हैण्ड पम्प मरम्मत कार्य किया तथा 5 अवैध कनेक्शन हटाए।शिक्षा विभाग ने 7 छात्रवृत्ति जारी करवाई।पशुपालन विभाग 593 छोटे-बड़े पशुओं का उपचार कियातथा 580 पशुओं का टीकाकरण किया गया। आयोजना विभाग ने 2नए जन आधार कार्ड बनाए तथा 2 सदस्यों का जन आधार स्थान्तरित किए।

