DESH KI AAWAJ

श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर परिवार द्वारा बसन्त पंचमी पर देरांठू मे निकाली कलशयात्रा

श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर परिवार द्वारा बसन्त पंचमी पर देरांठू मे निकाली कलशयात्रा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर परिवार द्वारा बसन्त पंचमी पर विधा की देवी मां सरस्वती की तस्वीर पर माला व पुष्प चढाकर एंव दीप प्रज्जवलित कर विधि विधान से पूजा अर्चना करी । इसके पश्चात विधा मन्दिर परिवार द्वारा देरांठू के बगीची बैरी स्थित बालाजी मन्दिर से कलशयात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली । कलशयात्रा कस्बे के बस स्टेण्ड , सदर बाजार , बैरवा मोहल्ला , माली मोहल्ला , बडवाल मोहल्ला , लम्बा बालाजी , कुण्ड की महारानी मन्दिर से होकर वापस बगीची बालाजी मन्दिर पहुंची । कलशयात्रा यात्रा का कस्बे वासियो द्वारा जगह जगह फुलो से स्वागत किया गया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैलाश चन्द बैरवा ने विधार्थियों को बसन्त पंचमी के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि इस ऋतु पर चारो ओर हर्ष व उल्लास का माहौल रहता है । खेतो मे गेहूं ,सरसो की फसले लहराती नजर आती है , पेडो पर नई कोपले , फल फुल आते है । ना ज्यादा सरदी न गरमी का अहसास होता है । जिससे सभी प्राणी वर्ग के साथ पशु पक्षियों मे उल्लास नजर आता है । यह पर्व विधा की देवी मां सरस्वती का भी है । अतः विधार्थियों को भी विधा देवी की पूजा कर मां से विधा दे , सदबुद्धि दे की प्रार्थना करनी चाहिए । इस अवसर पर विधा मन्दिर परिवार से प्रधानाचार्य कैलाश चन्द बैरवा , मुकेश कुमार हिन्दूनिया , द्वारका प्रसाद आर्य , मोहनलाल खीची , आरती शर्मा , सुषमा शर्मा , संतोष सैनी , प्रियदर्शिनी नागौरा , ज्योति पथरिया सहित देरांठू कस्बे के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे ।

admin
Author: admin