DESH KI AAWAJ

मोटरसाइकिल से ससुराल बीहट जा रहे युवक को काल ने लील लिया।

मोटरसाइकिल से ससुराल बीहट जा रहे युवक को काल ने लील लिया।

मोटरसाइकिल सवार युवक को ससुराल के वासियों ने ही आमने- सामने की टक्कर मे मौत के घाट उतार दिया।

दो बाइक सवार के आमने सामने की टक्कर मे एक की मौत।

राजबाड़ा के अश्वनी कुमार ससुराल बीहट जाने के क्रम मे मोटरसाइकिल के आमने- सामने की टक्कर मे काल के गाल मे समा गया।

बेगूसराय से संवाददाता राजीव कुमार

बरौनी-बेगूसराय
सहायक थाना गढ़हरा झेत्र के ठकुरीचक चौक के पास रविवार को करीब तीन बजे दिन मे सड़क हादसे मे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार राजबाड़ा निवासी बाल्मीकि राय का पुत्र करीब 45 वर्षीय अश्वनी कुमार बाइक से अपने ससुराल बीहट जा रहे थे। राजबाडा रेलवे गुमटी और ठकुरीचक के बीच संतोषी माता मंदिर ठक़ुरीचक के पास सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लहेरिया कट स्टाइल मे बाइक चलाते युवक ने अश्वनी के बाइक मे जोरदार टक्कर मारी। इस घटना मे दोनों युवक घायल हो गये। घटना के बाद उक्त युवक भागने मे सफल रहा। इघर अश्वनी की स्थिती ज्यादा खराब देख स्थानीय लोगों ने तत्झण इलाज के लिए बरौनी के एक नसिगं होम मे भर्ती कराया। इलाज के दौरान स्थिती और ज्यादा खराब हो गयी। परिजनों ने तत्झण बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय इलाज के लिए ले चले। रास्ते मे ही अश्वनी की मौत हो गयी। मृतक कृषक था। उन्हे दो पुत्र और एक पुत्री है। दुर्गा पूजा की खुशी को परिवार मे अचानक मातम मे बदल दिया। घटना के बाद परिजनों मे मातम छा गयी। इघर लोगों ने बताया कि लहेरिया कट वाइक चला रहे युवक की भी पहचान हो गयी है। घटना के बाद बीहट से कुछ लोग आकर जबरन बाइक लेकर चले गए। बीहट के खेमकरनपुर टोला निवासी चंन्द्रशेखर सिह के जमाई की इस घटना मे मौत हो गई। धक्का मारने वाला भी बीहट का ही है। इघर गढ़हरा थानाघ्यझ प्रतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जबकि मृतक के परिजनों सहित ग्राम वासियो मे कोहराम मचा हुआ है। जबकि धक्का मारने वाला युवक भी घायल बताए जाते है। चर्चा है कि युवाओ द्घारा मोटरसाकिल पर सवार होते ही अपने को हवाई पर सवार होने की बात समझ लुते है। और तेज गति से मोटरसाकिल चलाना युवाओ का प्रचलन हो गया है। इस कारण सहायक थाना गढ़हाड़ा वरौनी थाना और फुलवरिया थाना झेत्र मे इन दिनो सड़क हादसे मे दर्जनो व्यत्ति अपनी जान गवां चुके है।

admin
Author: admin