भटियाणी मे हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
भटियाणी मे हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम भटियाणी मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच कैलाश चंद तेला भटियानी , विशिष्ट अथिति एडवोकेट हंसराज चौधरी जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अजमेर देहात, धर्मराज चौधरी वार्ड पंच , वार्ड पंच कन्हैयालाल राव , राजू छिपा भटियानी,किशन लाल ,नीरू गियाड आदि के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काटकर शुरुआत की गई । इस प्रतियोगिता मे जितने वाली प्रथम टीम को पुरस्कार स्वरूप 5100, द्वितीय आने वाली टीम को 3100 , थर्ड आने वाली टीम को 2100 व चतुर्थ आने वाली टीम को पुरुस्कार स्वरूप 1100 रुपये ईनाम रखा गया । यह आयोजन ग्राम के युवा खिलाड़ी शिवचरण दांधिच ,राजू वैष्णव ,रामस्वरूप्प भीचर,हेमराज गुर्जर, मदन गियाड,बलजीत गियाड, योगेश जाट, राजू चोयल, दिनेश गेना, दिनेश घडोलिया, धर्मेश जाट, विजय , नटराज,राहुल राव, नंदन गियाड,दिलखुश प्रजापत बुद्धराज प्रजापत द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है । इस मैच के रेफरी इकबाल खान नसीराबाद व कैलाश झडवासा है ।

