DESH KI AAWAJ

कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का होता है नाश

कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का होता है नाश

श्री गिरिराज पूजन, बाजरा व कड़ी का भोग लगाया

पडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत
 सोडावास 13 फरवरी
सोडावास कस्बे के अजरका मार्ग मां शेरावाली मंदिर में चल रही भागवत कथा के कथावाचक पूर्ण देव ने कहा कि भगवान की कथा सुनने मात्र से  मनुष्य के सभी दुखों का नाश हो जाता है ।  कलयुग में भगवान का नाम मात्र से कष्ट मिट जाते हैं । इसी क्रम में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए श्री गिरिराज पूजन की कथा सुनाई ।  जिसमें भगवान की 56 भोगों की झांकी सजाई गई । कथा  से पूर्व   कलश यात्रा निकाली गई । जिसमें महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर बैंड बाजों की संगीतमयी धुनों पर थिरकती चल  रही ।  सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान प्रजापति ने बताया कि कस्बे के सभी के सहयोग से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है । कथा में हनुमान प्रजापत, सत्येंद्र प्रजापत, गिर्राज सोनी,  धीरज शर्मा गुरुजी, अनिल शर्मा, पप्पू शर्मा,  धर्म के ठेकेदार जंगली की ढाणी, अजय यादव नयागांव,  राजेश मिर्जापुर,  दिनेश यादव, सज्जन यादव, कांता देवी, हरबाई, अतरो देवी ,अंगूरी, कृष्णा, रेशमा देवी, ममता ,पूजा ,सुनीता ,सेवंता, बतरो, रेखा, बबली, कमला ,संतोष ,तारा, अंनोज, मुकेश सहित सैकड़ों पुरुष महिलाओं ने श्रीमद्भागवत कथा में भाग लिया ।

सोडावास,,, फोटो,,,ce,,, श्रीमद् भागवत कथा सुनती महिलाए, व  कथा सुनाते कथावाचक

admin
Author: admin