DESH KI AAWAJ

झड़वासा के किसानों को मिली फसल बीमा पॉलिसी

झड़वासा के किसानों को मिली फसल बीमा पॉलिसी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के झड़वासा कस्बे में शनिवार को किसानों को फसल बीमा पॉलिसी प्रदान की गई ।
शनिवार को झड़वासा के किसान सेवा केंद्र पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार और सम्बंधित राज्य सरकारों द्वारा कार्यान्वित में बजाज आलियांज जनरल इंसयोरेन्स कम्पनी लिमिटेड द्वारा खरीब फसल की बीमा पॉलिसी वितरण की गई । जिससे किसानों को काफी खुशी मिली। इस योजना के अंतर्गत किसानों की खराबा होने पर आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा सके । इस अवसर कृषि अधिकारी महेश कुमार वर्मा, कृषि पर्यवेक्षक इंद्रा गुर्जर, कृषक मित्र तेजमल जाट व तहसील बीमा प्रभारी विजय सिंह रावत, प्रतिनिधि मोहित ने उपस्थित किसानों को फसल बीमा पर और भी खुलकर जानकारी दी।
बताया की फसल खराबे पर किसानों की भरपाई के लिए भारत व राज्य सरकार और बीमा कम्पनी प्रतिबध्द है । इसलिए हर किसान को खरीब और रबी दोनों फसल बुवाई पर अपनी फसल बीमा पॉलिसी जरूर लेनी चाहिए।

admin
Author: admin