DESH KI AAWAJ

जाट ने लिया महापुरुषों की विचारधारा को आगे रखते हुए संविधान की किताब की वितरित

जाट ने लिया महापुरुषों की विचारधारा को आगे रखते हुए संविधान की किताब की वितरित

सराहनीय कदम

दोस्त की शादी में दी किसानों के असली मसीहा दीनबंधु चौधरी सर छोटूराम जी की तस्वीर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत लवेरा के मोड़ी गांव के हरीराम जाट (सामाजिक कार्यकर्ता) ने अपने दोस्त बबलू जाट पुत्र मा.गोपी जाट, निवास: गाँव: मोड़ी (नसीराबाद) की शादी पर किसानोंकेअसली मसीहा दीनबंधु चौधरी सर छोटूराम जी की तस्वीर भेंट की।
चौधरी सर छोटूराम जी ने कहा कि ऐ मेरे भोले किसान मेरी दो बात मान ले एक तो बोलना सीख ले,दूसरा_दोस्त और दुश्मन की पहचान कर ले
जाट ने कहा कि संविधान का पालन हो जाता हैं तो देश में भाईचारा, एकता, अखंडता, संप्रभुता, समानता, बंधुता और न्याय स्थापित किया जा सकता हैं और जिन जिन महापुरुषों ने अपना त्याग,बलिदान, योगदान और संघर्ष किया है उनको भी याद करना होगा। पिछड़े वर्ग के शैक्षणिक,सामाजिक, आर्थिक,राजनीतिक, सांस्कृतिक,चेतना स्तर को जगाने,संवैधानिक अधिकारों के लिए मुहिम,अपने महापुरुषों का सच्चा इतिहास जानने– जैसे:- चंद्रगुप्त मौर्य, विष्णु गुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, छत्रपति शिवाजी , कर्मवीर सम्भा जी ,शाहू जी महाराज,नेपथ्य के नायक ददुआ, शिक्षा की देवी/ माता सावित्री माई फुले,शेख फातिमा, वीरांगना झलकारीबाई, अवंति बाई, रमाबाई,फूलन देवी,आशा गुर्जर,बेगम हजरत महल, ऊधा देवी पासी , साध्वी मणिबेन पटेल,ज्योतिबा फुले, संतराम बी. ए. प्रजापति,डॉ समय सिंह कंबोज, सरदार बल्लभभाई पटेल,रामलखन चंद्रापुरी ,बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर , पेरियार रामास्वामी, नारायण गुरु,जननायक कर्पूरी ठाकुर,पेरियार ललई सिंह यादव,डॉ रामस्वरूप वर्मा ,चौधरी महाराज सिंह भारती ,बाबू जगदेव कुशवाहा, राष्ट्रकवि चन्द्रिका प्रसाद जिज्ञासु, डॉ रत्नप्पा कुम्हार,बोधिसत्व डॉ सोनेलाल,मां.कांशीराम,क्रांतिकारी उधम सिंह , वीर भगत सिंह, बी पी मंडल,बिरसा मुंडा, तिलका मांझी,मातादीन बाल्मिकी, शिव दयाल चौरसिया, कबीर,तथागत बुद्ध, रविदास के बारे में जानना और समझना बहुत जरूरी है ।
इस दौरान अर्जुनराम मेघवंशी ढाल,बबलू जाट,शिवराज जाट और ग्रामीण मौजूद थे।

admin
Author: admin