DESH KI AAWAJ

जाट समाज (बारह गांव ) के सांवरलाल भैरूंदिया अध्यक्ष व एडवोकेट हंसराज चौधरी बने उपाध्यक्ष

जाट समाज (बारह गांव ) के सांवरलाल भैरूंदिया अध्यक्ष व एडवोकेट हंसराज चौधरी बने उपाध्यक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के सदर बाजार मे स्थित धोली हथाई पर जाट समाज ( बारह गांव ) की नवीन कार्यकारिणी को लेकर रविवार को पंच पटेलो की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 2 वर्षीय नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया । चुनाव अधिकारी शिवलाल रिणवा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक मे सर्वसम्मति से बाघसुरी निवासी सांवरलाल भैरूंदिया को अध्यक्ष व एडवोकेट हंसराज चौधरी भटियाणी को उपाध्यक्ष पद पर मन्नोनित किया गया । वहीं अध्यक्ष भैरूंदिया व उपाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि कार्यकारिणी का हाथों हाथ विस्तार करते हुए प्रहलाद चौधरी दिलवाडा को संरक्षक, शिवराज चौधरी झडवासा को मंत्री, मुकेश चौधरी दिलवाडा व गोरधन फडोलिया उपमंत्री, जीयाराम घटाला भटियाणी को कोषाध्यक्ष, देवकरण चौधरी बुबानिया को सचिव मन्नोनित किया गया । सदस्य मे हरचन्द भूवाल झडवासा , गोपी पापडिया देरांठू , रामदेव डंडेल मंगरी , मोतीलाल होड गादेरी , कालूराम बूरी मोतीपुरा , रामधन मंडावा अमरपुरा , शिवराज भूकर नान्दला बनाये गये । वहीं सभी नवीन कार्यकारिणी सदस्‍यो का समाज बन्धुओ ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया । कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष रामनारायण चौधरी देरांठू का भी स्वागत समाज बन्धुओ किया । बैठक मे बारह गांवो से आये सैकड़ों समाज बन्धु उपस्थित थे ।

admin
Author: admin