जलदाय यूनियन इंटक की बैठक सेड़वा में संपन्न
जलदाय यूनियन इंटक की बैठक सेड़वा में संपन्न
दिव्यांग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया
सैकड़ों कर्मचारियों ने इंटक की सदस्यता ग्रहण कीप्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह शेखावत के निर्देशानुसार उपखंड अनुसार मीटिंग के क्रम में आज उपखंड धनाऊ की बैठक इंटक के जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान एवं जलदाय के कार्यकारी अध्यक्ष टिकमाराम चौधरी की अध्यक्षता में एवं प्रदेश के पदाधिकारी लक्ष्मण नामा,कौशलाराम नैण, बंशीलाल लाल पंचारिया, रामाराम गुरुलिया, सौभाराम आर्य, चंदन सिंह राठौड़, रामचंद्र विश्नोई एवं राणाराम सेन ,के मुख्य आतिथ्य में सेड़वा मुख्यालय पर संपन्न हुई। कार्यक्रम को बाड़मेर जलदाय के जिला प्रभारी रामाराम गुरुलिया, जनता जल योजना के जिला संयोजक इलियास खान शिव, व बंशीलाल पंचारिया ने संबोधित किया। जनता जल योजना के जिला संयोजक इलियास खान ने बताया कि प्रदेश के मांग पत्र एवं संगठन द्वारा बार-बार धरना प्रदर्शन करने एवं इंटक यूनियन के सहयोग से जनता जल योजना को जलदाय विभाग में स्थानांतरित किया गया है इस पर माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया
कार्यक्रम में नवागंतुक सहायक अभियंता महोदया प्रियंका साहू एवं कनिष्ठ अभियंताओं का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया
तथा कार्यक्रम में श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र तैयार कर सहायक अभियंता को सौंपा गया।
इस दौरान उपखंड धनाऊ एवं सेड़वा के सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक की सदस्यता ग्रहण की
संगठन के जिला महामंत्री भीख सिंह राजपुरोहित ने सभी नवागंतुक साथियों को स्वास्थ्य एवं माल्यार्पण कर इंटक यूनियन में स्वागत किया गया
इस दौरान उपखंड धनाउ की कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से रामचंद्र विश्नोई, राणा राम सेन, चंदन सिंह राठौड़, सहित पांच जनो को दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम में धोरीमना से मेघाराम, शिव से इलियास खान, चौहटन सेड़वा सहित विभिन्न उपखंडो के कर्मचारियों ने भाग लिया।
भीखसिंह राजपुरोहित


