जलदाय कर्मचारियों ने जल भवन पर धरना देकर घेराव किया
जलदाय कर्मचारियों ने जल भवन पर धरना देकर घेराव किया
दिव्यांग जगत / बाड़मेर / रघुवीर पंचारिया जलदाय समन्वय समिति के बैनर तले जलदाय विभाग राजस्थान के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा समन्वय समिति बनाकर विभिन्न मांगों को लेकर इसमें मुख्यत , केडर स्ट्रैंथ बनाकर नई पदों की भर्ती करने, संविलीकरण, महंगाई के अनुरूप में लिवरीज राशि को बढ़ाने, 25 वर्षों से कार्य तक जनता जल योजना के श्रमिकों को जलदाय विभाग में समायोजित कर एवं नई भर्ती में इन्हें प्राथमिकता देने शेष रहे सभी पदों पर पदोन्नति देने ,सहित 19 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर एक दिवसीय धरना जल भवन में दिया गया तथा मुख्य अभियंता की हठधर्मिता के कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश होने पर जल भवन का घेराव करके मुख्य द्वार पर सामूहिक रूप से बैठ गए इस दौरान कर्मचारियों एवं पुलिस प्रशासन के बीच कई बार झड़पें भी हुई
तथा इस दौरान जलदाय मंत्री द्वारा मैसेज भेजकर संगठन के पदाधिकारियों व मुख्य अभियंता प्रशासन दोनों को ही वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया तथा सभी मांगों पर जल्द निराकरण करने हेतु कहा गया है
भीखसिंह राजपुरोहित
प्रदेश प्रवक्ता
प्रान्तीय नल करर्मचारि यूनियन इंटक राजस्थान


