DESH KI AAWAJ

वर्तमान समय मे उपयोगी साबित हो रही है जैन संस्कार विधि – तेयुप चलथान

वर्तमान समय मे उपयोगी साबित हो रही है जैन संस्कार विधि – तेयुप चलथान

जैन संस्कार विधि से जय पितलिया का 19 वा जन्मोत्सव

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् चलथान ने श्री बिपिन पितलिया के यहां उनके सुपुत्र जय का 19 वे जन्मोत्सव का कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से किया गया।
मुख्य संस्कारक श्री मनोज कावड़िया ने सहयोगी संस्कारक श्री भाविक बाबेल के साथ मिलकर जैन मंत्रोच्चार के द्वारा कार्यक्रम संपादित किया ।

परिषद् के अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ ने बताया की अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् की 351 शाखाएं पूरे देश और विदेश मे जैन संस्कार विधि जन जन की विधि बने इस ओर प्रयासरत है। मुख्य संस्कारक मनोज कावड़िया ने बताया कि जैन संस्कार विधि वर्तमान समय की मांग है। इसमे बाहरी आडंबर,फिजूलखर्ची एवं हिंसा के अल्पीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आपके परिवार में आने वाले किसी भी मांगलिक प्रसंग को सादगी से जैन मंत्रोच्चार के साथ मनाया जाने वाला यह महनीय उपक्रम है।इस माध्यम से संस्कारक जैन मान्यताओ को भी जन जन तक पहुचाने का कार्य करते है।
भाविक बाबेल ने उपस्थित परिवार जन को आशीर्वाद के रूप में मंत्र सुनाकर उनसे वर्ष भर के लिए संकल्प ओर त्याग करवाये । परिवार से श्री बिपिन पितलिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्कारको का आभार व्यक्त किया। ये सारी जानकारी परिषद मीडिया प्रभारी विकेश दक ने दी।

admin
Author: admin