DESH KI AAWAJ

जय राजपुताना संघ ने जोधपुर विवि के अध्यक्ष भाटी को रिहा कराने की मांग करते हुए नसीराबाद तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

जय राजपुताना संघ ने जोधपुर विवि के अध्यक्ष भाटी को रिहा कराने की मांग करते हुए नसीराबाद तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद तहसील कार्यालय पर जय राजपुताना संघ नसीराबाद द्वारा जोधपुर विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी सहित अन्य लोगों को रिहा करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। जय राजपुताना संघ के
प्रदेश सह संयोजक हरिसिंह राठौड़ ने कहा कि सरकारे जब तानाशाह हो जाए, भ्रष्ट, अधर्मी एवं हठी लोग सत्ता का लगातार दुरुपयोग करने लगे ,
ऐसी स्थिति में युवाओं की जिम्मेदारी ओर ज्यादा बढ़ जाती है,
छात्र नेता गजराज सिंह दिलवाडी ने कहा कि रविन्द्र सिंह व मोहन सिंह को जल्द जल्द रिहा किया जाए अन्यथा संघ द्वारा जनांदोलन किया जाएगा । इस दौरान दौलत सिंह ढाल , गजेन्द्र सिंह बेवंजा , अनिरुद्ध सिंह अरवड , कान सिंह सहित क्षेत्र के राजपूत समाज के युवा उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin